महिलाओं और मासूम बच्चियों के खिलाफ बर्बर यौन अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं!
![](https://janjeevankijhanki.com/wp-content/uploads/2021/09/mahila.png)
महिलाओं और मासूम बच्चियों पर बढ़ते अपराध के लिए अश्लील प्रचार सामग्री भी है कारण..!महिलाओं का मनोबल तोड़ने के लिए मानसिक विकृति और गंदी सोच वाले लोग..!कहने को हमारे देश मे महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है नवरात्र मे कन्या पूजन कर उन्हें उपहार देने की परंपरा रही हैमगर इसके बरक्स सच यह है कि महिलाओं और मासूम बच्चियों के खिलाफ बर्बर यौन अपराध लगातार
बढ़ते जा रहे हैं!रोजाना खबरों में देश के किसी न किसी कोने से इन पर हुए अत्याचार की खबरें सुर्खियों में होती हैं!
समाज में महिलाओं की आजादी उनका उन्नति के लिए आगे बढ़ना पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर चलना रास नहीं आ रहा है!महिलाओं का मनोबल तोड़ने के लिए मानसिक विकृति और गंदी सोच वाले लोग महिलाओं के खिलाफ अपराध कर रहे हैं!
आजकल इंटरनेट पर बहुतायत से उपलब्ध अश्लील सामग्री यौन अपराधों को बढ़ाने मे अपना बड़ा योगदान दे रही हैं!
महिलाओं पर होने वाले अपराधों के साथ यौन अपराधों मे होने वाली वृद्धि पर काबू करने के लिए अश्लील प्रचार सामग्री और साहित्य को नियंत्रित करना समय की मांग है।