मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
![](https://janjeevankijhanki.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230608-WA0439-1024x754.jpg)
देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज तीन बजे से कैबिनेट बैठक होने जा रही है, बताया जा रहा है इस कैबिनेट बैठक में कहीं बड़े प्रस्ताव सामने आ सकते हैं, जिन पर कैबिनेट अपनी मुहर लगा सकता है।
आपको बता दे कि धामी कैबिनेट की बैठक राज्य सचिवालय में 3:00 बजे से शुरू होने वाली है, इस बैठक में विभिन्न विभागों से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे जिन पर कैबिनेट चर्चाओं के बाद अपनी मुहर लगा सकता है।
इस कैबिनेट बैठक में राजस्व, विधायी, कार्मिक, वित्त विभाग से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। कर्मचारियों की सेवा नियमावली से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट बैठक में एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी पर ऋण दिए जाने का प्रस्ताव आ सकता है। इसके अलावा नए उच्चीकृत विद्यालयों में शिक्षकों के पद बढ़ाए जाने पर निर्णय होगा।
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने और सेवा क्षेत्र की नीति के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है।