पहले दिन भक्तों की आस्था ने दर्शन का भी नया रिकॉर्ड बनाया

0

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन भक्तों की आस्था ने दर्शन का भी नया रिकॉर्ड बनाया। मंगलवार को पांच लाख श्रद्धालुओं ने श्रीराम दरबार में हाजिरी लगाई।
 रोकी गईं अयोध्या जाने वाली सभी रोडवेज बसें, भारी भीड़ को देखते हुए यूपी रोडवेज के MD ने लिया फैसला
अयोध्या में मंदिर की ओर जाने वाले सभी रास्तों को चार से पांच किलोमीटर पहले ही बंद कर दिया गया है। सिर्फ पैदल यात्रियों को ही लाइन से पैदल जाने की अनुमति मिली है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। सुबह से भारी संख्या में लोग मंदिर के बाहर जमा हो गए थे। जिससे प्रशासन के सामने अव्यवस्था के हालात पैदा हो गए थे।
दो घंटे अयोध्या की सेवाएं नियंत्रित रखने का निर्देश

लखनऊ जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि अभी कोई भी यात्री अयोध्या न भेजे जाएं। बढ़ती हुई भीड़ को नियंत्रण करने में समस्या हो रही है। इसके बजाय यहां से लोगों को अन्यत्र भेजने की व्यवस्था की जाएं। कृपया दो घंटे के लिए अयोध्या की सेवाएं स्थगित रखें। अयोध्या से आगे के यात्रियों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है। सभी क्षेत्र अनुपालन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *