मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली

0

काशीपुर। मुख्यमंत्री के काशीपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सबसे पहले मुख्यमंत्री बाजपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए वहां से किला बाजार पहुंचे जहां से उन्होंने तिरंगा यात्रा में शिरकत की हालांकि मुख्यमंत्री इस दौरान मीडिया से रूबरू नहीं हुए मीडिया से उन्होंने दूरी बनाए रखी। बता दें कि दो दिन पूर्व से चल रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग का तीसरे दिन के अंतिम सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिभागियों के साथ ही तीन दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग का समापन हो गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में काशीपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा की खास बात यह रही यह यात्रा देश के 15 राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने से पूर्व ही निर्वाचित होने के उपलक्ष में निकाली गई। लिहाजा सूबे के मुखिया मीडिया से रूबरू भी नहीं हुए।

काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित होटल गौतमी हाइट्स में दो दिन पूर्व 19 जुलाई से भारतीय जनता पार्टी का प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा था। बीते दो दिनों में आयोजित प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रतिभाग कर पार्टी की ज्योति नीतियों के अलावा कार्यकर्ताओं का समर्थन कर पार्टी तथा केंद्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। वर्ग के तीसरे और अंतिम दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत करने काशीपुर पहुंचे। काशीपुर पहुंचकर प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम सत्र में भाग लेने पहुंचने पर पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा पार्टी की टोपी और कार्ड पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

इसके बाद सत्र से मीडिया को दूर रखा गया। सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के किला मोहल्ला पहुँचकर वहां से तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा किला चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर समाप्त हुई।

इस दौरान नागरिकों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। हालांकि यह यात्रा देश के 15 राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने से पूर्व ही निर्वाचित होने के उपलक्ष में निकाली गई। लिहाजा सूबे के मुखिया मीडिया से रूबरू भी नहीं हुए। इस दौरान तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, पीसीबी चेयरमैन राम मेहरोत्रा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, ऊषा चौधरी, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व सांसद बलराज पासी, अध्यक्ष एससी आयोग मुकेश कुमार सहित पुष्कर सिंह काला, गुंजन सुखीजा, रीति नागर, मंजू यादव, सीमा चौहान, सुधा शर्मा, निशा चौहान, वीना शर्मा, सरबजीत सिंह, पुष्कर सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, भुवन जोशी, सहित सैकडों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *