यूक्रेन के बीच जंग में फंसे भारतीयों को आपरेशन गंगा के तहत भारत लाया जा रहा
रूस और यूक्रेन के बीच जंग में फंसे भारतीयों को आपरेशन गंगा के तहत भारत लाया जा रहा है। इसी क्रम में यूक्रेन से अब तक उत्तराखंड के करीब 30 छात्र लौट चुके हैं। 28 छात्र दिल्ली एयरपोर्ट के जरिए देश लौटे, जिन्हें उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया, इसी तरह कुछ छात्र मुंबई एयरपोर्ट के जरिए भी लौटे हैं, इससे पहले मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विदेश से लौटे स्टूडेंट्स से बात भी की।
वही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी स्टूडेंट्स को सकुशल घर पहुंचाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडवासियों को वापस लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। वह निरंतर केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को कुमाऊं मंडल कि दो दिवसीय यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानिक आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों के साथ यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के विद्यार्थियों के संबंध में जानकारी ली और उन्हें वापस लाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की।