मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का राज्याभिषेक कर महाआरती की गयी।

0

अल्मोड़ा-श्री रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला में कल महिला रामलीला के उपरान्त देर सायं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का राज्याभिषेक कर महाआरती की गयी। महाआरती के पश्चात् भव्य दीपोत्सव का आयोजन श्री रामलीला मंच पर किया गया जिसके साक्षी वहां उपस्थित सैकड़ों लोग बने। कार्यक्रम के आयोजक श्री रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला के संस्थापक /संयोजक एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि भगवान राम हम सब के आराध्य देव हैं।हम सभी का पांच सौ साल पुराना सपना पूरा हुआ है।भगवान श्री राम मन्दिर की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होना सभी सनातनियों के लिए बेहद सुखदायक है। उन्होंने कहा कि बड़े भव्यता एवं उत्साह से सभी लोगों ने इस दिन को एक त्यौहार की तरह मनाया है। उन्होंने बताया कि कल दिन में महिला रामलीला के उपरान्त भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया गया और महाआरती का आयोजन हुआ।इसके बाद पांच हजार एक सौ दियों से रामलीला मंच पर भव्य दीपोत्सव और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। राज्याभिषेक और दीपोत्सव के समय सैकड़ों की संख्या में लोग इसके साक्षी बने। राज्याभिषेक और दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेन्द्र कर्नाटक, दीपक पोखरिया, असलम खान, भूपेन्द्र भोज,रोहित शैली, डॉ करन कर्नाटक,हेम जोशी, लीलाधर काण्डपाल, रमेश चंद्र जोशी,पूरन चन्द्र तिवारी, बद्री प्रसाद कर्नाटक,हेम पाण्डे,मोहन चंद्र काण्डपाल, मथुरा दत्त काण्डपाल,प्रकाश मेहता, सन्तोष जोशी,अनिल जोशी, डॉ गिरीश चन्द्र जोशी, गोकुलानंद जोशी, सुरेश चंद्र जोशी, आनन्द सिंह बगडवाल, लीलाधर शर्मा,मोहन चंद्र कर्नाटक, नारायण दत्त तिवारी,चन्द्र दत्त जोशी, त्रिभुवन अधिकारी, चन्द्र शेखर सती, अभिषेक तिवारी,देवेन्द्र गोस्वामी ,कौशल पाण्डे,प्रयाग दत्त जोशी,निखिल तिवारी ,आशु रौतेला , कपिल नयाल , ललित बिष्ट ,अभिनव तिवारी, ललित मोहन जनौटी,कविता पाण्डे, कंचन पाण्डे,गीता जोशी आदि सहित समिति के समस्त पदाधिकारी/कार्यकर्ता तथा सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *