श्राद्ध पक्ष में दिनांक 29 सितंबर 2023, दिन शुक्रवार से 14 अक्टूबर 2023, दिन शनिवार तक प्रतिदिन की जायेगी।

0

प्राचीन शिव मंदिर शिवालय खेमपुरी, सेक्टर 24 ए, चंडीगढ़ में पितरों की गति व प्रसन्नता हेतु विशेष पूजा ( तर्पण पूजा ) जो श्राद्ध पक्ष में दिनांक 29 सितंबर 2023, दिन शुक्रवार से 14 अक्टूबर 2023, दिन शनिवार तक प्रतिदिन की जायेगी। पितरों की प्रसन्नता से ही परिवार के सदस्यों के जीवन में विद्या, धन, पद, सुख समृद्धि, वैभव की प्राप्ति होती है।

यह तर्पण पूजा नित्य कर सकते हैं लेकिन अश्विन मास के श्राद्ध (पितृ पक्ष) में विशेष महत्व होने के कारण यह अवसर वर्ष में 15 दिनों के लिए मिलता है। तर्पण पूजा में देव तर्पण, ऋषि तर्पण, दिव्य मनुष्य तर्पण व दिव्य पितृ तर्पण होगा। तर्पण पूजा में 20 से 25 मिनट का समय लगेगा। तर्पण पूजा की सामग्री, व्यवस्था प्रबंधन समिति द्वारा की जाएगी। इस हेतु सहयोग राशि 351 रुपया रहेगी। इस सहयोग राशि में ब्राह्मण, सेवादार की दक्षिणा भी रहेगी, अलग से किसी प्रकार की भेंट नही देनी।

जो प्रभु प्रेमी यह तर्पण पूजा करवाना चाहते हैं मंदिर कार्यालय में अथवा मोबाइल नंबर 8146524965 पर संपर्क कर सकते है। श्राद्ध पक्ष में विशेष तर्पण पूजा सुचारू व व्यवस्थित रूप से हो सके इस हेतु समय से पूर्व सूचित या संपर्क करने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *